बदायूं: उघैती और नरैनी गांव के बीच डनलप से बाइक सवार टकराया, तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | May 8, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के उघैती और नरैनी गांव के बीच बाइक सवार डनलप से टकरा गए। जिसमें पुष्पेंद्र पुत्र प्रकाश, पार्वती पुत्री प्रकाश, प्रति पत्नी पुष्पेंद्र निवासी बेला रसूलपुर थाना सहसवान घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार अपनी ससुराल शादी समारोह में गया था और अपने घर जा रहा था।