नवगछिया: वायरल हथियार प्रदर्शन मामले में दो गिरफ्तार, दो कट्टा व 11 कारतूस बरामद
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले वायरल वीडियो पर नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अनिकेत अमर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दो देशी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे तीनटंगा करारी निवासी अनिल कुमार को एक देशी कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इसके