मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र में फाँसी पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक युवक का शव मकान के अंदर फाँसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।