बरेली: बरेली में गरजी ‘गोमाता’ की हुंकार! राष्ट्रमाता का दर्जा, कसाईखाने बंद करने और गोहत्या पर आजीवन जेल की उठी मांग
बरेली में सोमवार को गोवंश संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता अनाथालय से कचहरी तक रैली निकालते हुए पहुंचे और राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गो-तस्करी और गोवध को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाए, दोषियों को