फतेहपुर: अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, बिजली आपूर्ति बाधित
Fatehpur, Gaya | May 18, 2026 फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-लखैयपुर सड़क मार्ग पर राजा बिगहा के समीप सोमवार की सुबह बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि ट्रक मोहनपुर से बालू लेकर आ रहा था। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया