दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बुधवार शाम कोतवाली पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी सुनील झाझड़िया एवं सीआई सुखराम चोटिया के नेतृत्व में पुलिस दल गढ़ चौक से रवाना हुआ और सफेद घंटाघर, सुभाष चौक, नई सड़क होते हुए धर्मस्तूप चौकी तक पैदल मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति, सौहार्द बनाने की अपील की।