तारानगर: तारानगर में पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया के जन्मदिन पर सेवा कार्य, कार्यकर्ताओं ने भाग्यश्री अनाथ आश्रम में कराया भोजन
चूरू लोक सभा प्रत्याशी पैरालंपिक पद्मभूषण देवेंद्र झाझडिया के जन्मदिवस पर तारानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के भाग्यश्री अनाथ आश्रम में भोजन वितरण कर सेवा कार्य किया। कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे बच्चों व बुजुर्गों को भोजन व मिठाई खिलाकर देवेंद्र झाझडिया के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने झाझड़िया की दीर्घायु की कामनाएं की।