ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर 48 घंटे की भूख हड़ताल गुरुवार समाप्त हो गई। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लोको रनिंग स्टाफ के सदस्य 2 दिसंबर सुबह से भूख हड़ताल पर थे. उनका कहना है कि टीए में 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के साथ ही माइलेज में नियमानुसार टीए के अनुपात में बढ़ोतरी की जाए. किलोमीटर भत्ते में नियमानुसार 70 फ़ीसदी आय को करमुक्त रखा जाए