बालाघाट: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे घायल; महिला जिला अस्पताल रेफर
चांगोटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवाड़ा रोड पर ग्राम कुमझर के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है, जहां उनका शनिवार को भी उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कोसमी निवासी सुरमन बाई चौधरी (59) अपने बेटे उ