बैतूल नगर: बैतूल ट्रेचिंग ग्राउंड बदहाल: कचरे से त्रस्त क्षेत्रवासी, विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जताई नाराज़गी, जांच की मांग की
बैतूल शहर के गौठाना–किदवई वार्ड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरे का अंबार अब गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन चुका है। 20 से 50 फीट तक लगे कचरे के ढेर से आसपास के रहवासी बदबू, मच्छरों और बीमारियों से परेशान हैं। इस पूरे मामले को लेकर बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आज रविवार दोपहर दो बजे विधायक खंडेलवाल ने कहा कि नग