फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना परिसर में रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे आगामी पर्व शब ए बारात को लेकर पीस कमेटी के एक बैठक हुई। जिसमें मौजूद क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव ने कहा कि शब ए बारात पर्व को सभी लोग शांति से मनाने का काम करें। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं होना चाहिए। यदि किसी को कोई समस्या समझ में आती है तो तुरंत पुलिस को अवगत कराने का काम करे।