कटनी ग्रामीण: क्या है टहकारी की बवाली का रहस्य, भीषण गर्मी में भी नहीं सूखता पानी?
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के ग्राम टहकारी में स्थित एक प्राचीन बावली आज भी ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा बनी हुई है। खास बात यह है कि यह बावली कई वर्षों से कभी सूखी नहीं, चाहे गर्मी कितनी भी तेज क्यों न हो — पानी हमेशा जस का तस बना रहता है।