रजौन प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना नवादा बाजार अंतर्गत कोतवाली चौक के पास मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय गल्ला व्यापारी एवं जमीन प्लॉटर 45 वर्षीय बलराम सिंह का शव उनकी दुकान के अंदर संदिग्ध स्थिति में पाया गया । मृतक कोतवाली गांव के निवासी थे । परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।