गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने अपहरण कर हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 1 मोटरसाइकिल हुई बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने बीते 16 अगस्त को घर से मोरटी गांव काम से जाने के लिए निकले युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 22 वर्षीय अंकित नाम के शातिर अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले में बीते 24 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच 1 अभियुक्ता के साथ कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।