गाज़ियाबाद: थाना मोदीनगर पुलिस ने गोविंदपुरी में छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में फरार 1 अन्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोदीनगर पुलिस ने बीते 19 अगस्त को अपने पिता के साथ जा रही बेटी से साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में फरार चल रहे नजमुद्दीन मलिक उर्फ नजमू को बुधवार को दुहाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले में अभियुक्तों की लगातार हो रही तलाश के बीच बुधवार को इसी मामले में फरार एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया।