डढ़हतमाफ गांव में सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। नहर में अनियंत्रित तरीके से पानी छोड़े जाने से 15 किसानों की करीब 21 बीघा फसल जलमग्न हो गई। बीते तीन दिनों से खेतों में भरा पानी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। पीड़ित किसानों ने विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।