गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट पुल के नीचे से कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।कंकाल मिलने की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है।कंकाल को नीचे उतारा गया।शनिवार की दोपहर 3 बजे कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।