ब्यावरा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वारंटी बंटी सक्सेना की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पुलिस पुलिस सुबह 6:30 बजे करीब बाइक से बंटी को घर से लेकर गई थी। लेकिन कुछ देर बाद वापस ऑटो से घर छोड़ कर चली गई । कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो बंटी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर के पैनल के द्वारा बंटी के शव का दोपहर 3:00 बजे करीब पीएम किया गया।