शामली: शामली के जलालाबाद में उपलों के कूपों में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
Shamli, Shamli | Apr 25, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला सगाजीपुरा में उपलों के कूपों में आग लग गई। आग से करीब 5 कूप जलकर राख हो गए। आग के साथ भयंकर धुआं उठने के कारण आसपास रहने वाले लोगों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर पंचायत जलालाबाद से पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग बुझाई।