कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार दोपहर तीन बजे करीब आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की त्रैमासिक समीक्षा में सीडीओ ने सीएचओ की 86% उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए 100% उपस्थिति व दैनिक-मासिक रिपोर्ट नियमित अपलोड करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट न डालने वालों व ई-संजीवनी पर काम न करने वालों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।