उमरेठ: उमरेठ के आमाटोला में जल संकट निदान की उम्मीदें खत्म,नलकूप में एक हजार फुट पर भी नहीं निकला पानी
उमरेठ के आमाटोला मे जल संकट निदान के लिए किया गया बोर सफल नहीं हो पाया। एक हजार फुट की ड्रिलिंग के बाद भी पानी नहीं निकला। जल संकट निदान की उम्मीद कर रहे नागरिकों की उम्मीदें खत्म हो गई। इस वार्ड के नागरिकों ने जल संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा था। बुधवार को एक बजे नागरिकों ने कहा कि कवायद के बाद भी पानी नहीं निकल सका।