बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में अंडर लोड बजरपुट का ट्रक देखकर दबंग मांगने लगे पैसे, नहीं देने पर चालक को पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र में अंडर लोड बजरपुट का ट्रक दबंगों ने रोक लिया और चालक से रुपए मांगे चालक ने रुपए देने से इनकार किया तो दबंगों ने चालक को पीट दिया। इसी दौरान मौके पर एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार भी आ गए। लोगों का आरोप है कि एआरटीओ की मिली भगत से दबंग ट्रक चालकों से उगाई करते हैं। रोड जाम और हंगामा की सूचना पर सीबीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई