बरेली: नगर निगम कार्यालय में मालिश कराते हुए टीएस का वीडियो हुआ वायरल
बरेली के नगर निगम कार्यालय में मालिश कराते हुए टीएस का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है मामले में मुख्य कर अधिकारी ने संबंधित टीएस का स्पष्टीकरण तलब किया है। वीडियो वायरल होने के बाद टीएस रामसेवक ने बताया उसकी उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण दवाई लगवा कर उंगली की एक्सरसाइज करा रहा था