बिहार: बिहारशरीफ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अधूरा, 15 दिनों में पूरा करने का दावा
Bihar, Nalanda | Dec 20, 2024 बिहार शरीफ में स्मार्ट सिटी के तहत 82 करोड़ की लागत से कुल 42 सड़क और नाला का जीणोद्धार किया जाना है। स्थानीय लोगो ने शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि जिस रफ्तार से यह कार्य चल रहा है वो समय पर पूरा करना मुश्किल दिखाई दे रहा है। मीतू बस स्टैंड से लेकर शिवपुरी होते हुए सामुदायिक भवन तक नाला के साथ साथ रोड निर्माण का कार्य होना था।