पत्थलगांव: नशे में धुत ट्रक चालक ने राजधानी बस को मारी टक्कर, बस में मची चीख-पुकार, टला बड़ा हादसा
पत्थलगांव शहर में शनिवार की शाम 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार जशपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक चालक ने शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही सवारी बस को साइड से रगड़ दिया। घटना जशपुर रोड स्थित गणपति ग्लास के सामने की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी बस यात्रियों को लेकर पत्थलगांव से कुन