अजीतमल: ग्राम ककरैया में नीम का पेड़ गिरने से महिला की मौत, सब्जी तोड़ने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरैया में नीम का पेड़ गिरने से महिला की दब कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। कोतवाली क्षेत्र के ककरैया निवासी प्रीति उम्र 32 पत्नी देवेन्द्र कुमार सुबह करीब 7 बजे अपने खेत पर सब्जी तोड़ने गई थी, जिसे वह भदसान बाजार में बेचने के लिए ले जाने वाली थी।