नकाबपोश बदमाशों ने रंगदारी में चलाई गोलियां:हॉस्पिटल कर्मचारी को पूछते हुए आए दो बदमाश ग्वालियर में एक CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दो बदमाश एक मोहल्ले में दाखिल होते हैं और एक हॉस्पिटल कर्मचारी का नाम लेकर गालियां देते हैं। उसके घर के सामने पहुंचकर एक नकाबपोश बदमाश ने कट्टा निकालकर दो गोलियां चला दीं।