बदायूं: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा कल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग विस्तार के शुभारंभ पर हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Budaun, Budaun | Apr 12, 2026 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को गाड़ी संख्या 14316/15 कासगंज से नई दिल्ली तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग विस्तारण शुभारंभ के अवसर पर बदायूं में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कल सोमवार को 11 बजे बदायूं रेलवे स्टेशन से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग विस्तारण के शुभारंभ पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।