जबलपुर: महाकौशल कॉलेज के सामने कॉलेज छात्र को बदमाशो ने मारा चाकू, मामला दर्ज, आरोपियो की तलाश
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की संजीव गौत्तम निवासी लालमाटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह कॉलेज गया था,कॉलेज के बाहर उसका दोस्त नितिन जैन मिला और कहना लगा दो लोग उसकी स्कूटी की चाबी निकाल रहे है।जैसे ही वह स्कूटी के पास गया तो दोनो लड़को ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर फरार हो गए।वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू करदी है।