नवाबगंज: देवा-कुर्सी रोड पर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, घायल युवक का इलाज जारी, रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
देवा थाना क्षेत्र में मंगलवार करीब 2 बजे भिटौली मोड़, देवा-कुर्सी रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लखनऊ निवासी राम करण पुत्र लालू राम, गंभीर रूप से घायल हो गए।