गुना नगर: जिले के पटवारीओ ने राजस्व महाअभियान में अधिकारियों पर दबाव बनाने के लगाए आरोप, गुना में बैठक कर अवकाश पर जाने दी चेतावनी
गुना जिले के पटवारीओ ने राजस्व महा अभियान में नक्शा तरमीम और अन्य कार्यों को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए है। 26 अगस्त को अब रोड गुना में बैठक कर 27 अगस्त से ज्ञापन देकर सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मीना ने कहा, दबाव बनाकर टारगेट देकर काम कराया जा रहा है। पांच साथियों को सस्पेंड कर दिया। सारे पटवारी परेशान है।