गुना नगर: बारिश में उफान के बाद ईदगाह बाड़ी की पुलिया एक साइड से हुई क्षतिग्रस्त, परेशान लोगों ने जताई नाराजगी, दी चेतावनी
गुना में दो दिन पहले हुई बारिश में ईदगाह बाड़ी की पुलिया उफान पर आ गई थी। जिससे पुलिया एक साइड से क्षतिग्रस्त हो गई है। दो पहिया को छोड़कर तीन और चार पहिया वाहन नहीं निकल रहे। परेशान कुशवाहा समाज के लोगों ने नगर पालिका और पार्षद पर सुनवाई न करने के आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की, एवं पुलिया मरम्मत न होने पर प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी।