गुना नगर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर गुना में यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियाँ
गुना में यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। अंबेडकर चौराहे से विशाल शोभा यात्रा निकाली, जिसमें कलाकारों ने भगवान राधा कृष्ण और शिव पार्वती की वेशभूषा में प्रस्तुतियां दी। वही यादव समाज के लोग भगवान श्री कृष्ण का रथ खींचते चल रहे थे। बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने चल समारोह में भगवान कृष्ण का पूजन किया।