गुना नगर: मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर शहर में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुए शुरू, हाट रोड रपटा पर हुआ भजन और नृत्य कार्यक्रम
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाए जाने के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा आदेश जारी किए गए है। 26 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के हाट रोड रपटा पर जन्माष्टमी कार्यक्रम किया गया। जहां भजन और नृत्य कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने मधुर भजनों और नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। जिस पर लोग झूम उठे। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।