गुना नगर: सावरा मोदी गांव में घर में सो रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध को सर्प ने काटा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के सावरा मोदी गांव में बीती रात को घर में सो रहे 60 वर्षीय ब्रद्ध पर्वत सिंह सहरिया को सर्प ने काट लिया। परिजनो ने पहले एक देवस्थान पर झाड़ फूंक परिक्रमा कराई। गंभीर हालत होने पर पर्वत सरिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया, बीती रात को घर में सोते समय सर्प ने काट लिया। फिलहाल बुजुर्ग का उपचार जारी है।