पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बनमंखी थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का SP ने किया खुलासा,प्रेमी ही निकला शादीशुदा गर्लफ्रेंड का कातिल
Purnea East, Purnia | May 24, 2026
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने शनिवार को शाम के लगभग 4 बजे महिला हत्या कांड का खुलासा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि बनमनखी में 20 मई की रात लव ट्रायंगल में महिला का मर्डर हुआ था। कोई और नहीं बल्कि प्रेमी ही महिला की हत्या का कातिल निकला। बॉयफ्रेंड को अपने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के ऊपर गैर मर्द से नजदीकियों का शक था। यही महिला की हत्या की वजह बनी।