मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: फ्लाईओवर से गिरकर स्कूटी सवार किशोर की दर्दनाक मौत, घर से बिना बताए निकला था अमन
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियाकी पहाड़ के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर फ्लाईओवर से चलती स्कूटी समेत नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई जोगेंद्र पासवान मौके पर पहुंचे और घायल किशोरको तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर ए