तालबेहट: बार थाना क्षेत्र सेमरा भाननगर में तेज हवाओं के बीच गिरा पेड़, महिला की दबकर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा भाननगर गांव में तेज हवाओं के बीच हुई बारिश में एक पेड़ गिर गया, जिससे पेड़ के नीचे बैठी महिला की दबकर दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार जनों में हड़कंप मच गया, बताया गया महिला पति के साथ खेत पर बकरियां चरा रही थी,बारिश के बीच पेड़ के नीचे बैठ गई और पेड़ गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है,शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।