महोली: जहानी खेड़ा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से महोली निवासी बाइक सवार युवक की हुई मौत
Maholi, Sitapur | Apr 13, 2026 जनपद के महोली इलाके में रहने वाला एक युवक बाइक से मिल में काम करके अपने घर जा रहा था इसी दौरान जहानी खेड़ा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ था, घायल को अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस तहकीकात में जुटी है।