महाराजगंज: बछरावां शारदा नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
17 जून बुधवार की शाम 5:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में सवार कुल चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला एवं तीन पुरुष बताए जा रहे है। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष की हालत गंभीर बताई गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।