पन्ना: लुहरहाई में अनियंत्रित ट्रक ने किसान को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, फसल जमा करने जा रहा था किसान
Panna, Panna | Apr 29, 2026 "पन्ना में रफ्तार का कहर! लुहरहाई के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार किसान हनीफ अहमद को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपनी फसल वेयर हाउस ले जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा और भारी वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।"