कोडरमा: कोडरमा एसपी आवास के पास सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
कोडरमा एसपी आवास के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गोपी कुमार (पिता- राजकुमार राम) के रूप में हुई है। वहीं घायल करण थापा (पिता- राम बहादुर) बताए गए हैं। दोनों पानी टंकी रोड, झुमरी तिलैया निवासी हैं।