सिधौली: अटरिया इलाके में बेखौफ चोरों ने 25 लाख रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम
जनपद के अटरिया इलाके में बेखौफ चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार ताजा मामला अटरिया थाना क्षेत्र के मानव इलाके से प्रकाश में आया जहां बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 25 लाख रुपए की बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे डाला और फरार हो गया बताया जा रहा है पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।