परसिया: कन्हान क्षेत्र की मोआरी भूमिगत माइन को अंतिम स्वीकृति मिली, बीएमएस ने सांसद का आभार माना
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, पेंच कन्हान विश्वकर्मा भवन ने कन्हान क्षेत्र की मोआरी भूमिगत कोयला खदान को फाईनल स्टेज की मंजूरी मिलने की जानकारी दी। मंगलवार को बीएमएस ने 5 बजे प्रेस नोट में बताया कि सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयासों से खदान को स्वीकृति मिली हैं।बीएमएस अध्यक्ष मोहित नामदेव ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को BMS का प्रतिनिधि मण्डल सांसद से मिला था।