भिवानी: भिवानी गांव बलियाली में माइनर टूटने से खेतों में जलभराव, किसानों ने जिला प्रशासन से जल निकासी की मांग की
भिवानी के गांव बलियाली सहित कई गांव में माइनर का पानी खेतों में घुस गया। किसान धर्मवीर और अन्य किसानों ने कहा कि उनके 300 किले खेतों में पानी घुस गया है और फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है और उन्होंने कहा कि अधिकारियों की समस्या के बारे में अवगत करने के बावजूद समस्या का समाधान अधिकारी के द्वारा नहीं किया गया।