भिवानी: हरियाणा के भिवानी ने 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने में मारी बाजी, रहा अव्वल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को रविवार को सुनने में भिवानी जिले ने पूरे हरियाणा मे अव्वल स्थान हासिल किया। जिले के सभी 941 बूथों पर इस कार्यक्रम को सुना गया,जो प्रदेश में किसी भी अन्य जिले से अधिक है। भिवानी की इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भिवानी के भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक को बधाई दी