बंसी पुलिस ने मुबारकपुर गांव से सोमवार को शाम 4:00 बजे दो युवक को दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुबारकपुर ग्राम निवासी मनीष कुमार तथा खटांगी गांव निवासी रामाधार कुमार दो बोतल अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।