बहराइच: विश्ववरीय के पास बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्ववरीय के पास बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्करी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।