झांसी: ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की संगोष्ठी प्रेमकुंज वाटिका में रानी झांसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के तत्वाधान में हुई
Jhansi, Jhansi | Jan 12, 2025 ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की संगोष्ठी रानी झांसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर के प्रेमकुंज वाटिका में गाज़ीपुर से आए वरिष्ट डीलर विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में दो सत्रों में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में देश भर के डीलरों की समस्याओं की आवाज़ उठाने और उन्हें दूर करने के लिए आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया।