झांसी: बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए जनमत संग्रह में बड़ी संख्या में वोट देकर बुंदेलियों ने अपनी चाहत बताई : अध्यक्ष भानु सहाय
Jhansi, Jhansi | Jan 12, 2025 बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से पारीछा, रिछौरा, गुलारा, महेवा आदि गांवों में किए गए जनमत संग्रह में लोगों ने बोट डाले है, जिसमे तीन हजार अठाईस वोट्स की गणना मतपेटियों की सील अनेक पत्रकारों एवं जनता के सामने खोलकर बड़ागांव में मंदिर के पास की गई।